Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट : केएनआर कंस्ट्रक्शन, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और ट्रेंट में अब क्या करें ?

Trade Spotlight : बैंक निफ्टी कल आरबीआई की मौद्रिक नीति का शिकार बन गया था और 339 अंक गिरकर 44,542 पर आ गया था। हालांकि इस महीने चौथी बार ये क्लोजिंग बेसिस पर 44500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। जबकि निफ्टी आईटी में चार दिन की तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली देखी गई। ये इंडेक्स 73 अंक गिरकर 30867 पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 10:28 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट : केएनआर कंस्ट्रक्शन, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और ट्रेंट में अब क्या करें ?
Trade Spotlight : 10 अगस्त को केएनआर कंस्ट्रक्शन, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और ट्रेंट में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। केएनआर कंस्ट्रक्शंस 3 फीसदी उछलकर 250.4 रुपये पर बंद हुआ

Trade Spotlight : आरबीआई द्वारा वित्त वर्ष 2024 के महंगाई अनुमान के अनुमान में 5.4 फीसगी की बढ़ोतरी ने 10 अगस्त को बाजार का मूड खराब कर दिया। जिसके चलते निफ्टी 50 इंडेक्स 19600 से नीचे फिसल गया। हालांकि, निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 19500 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहा। 19500 पर ही अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19600-19700 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार जानकरों का कहना है कि अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें और तेजी आती दिखेगी।

कल निफ्टी 50 इंडेक्स 89 अंक गिरकर 19543 पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरकर 65,688 पर बंद हुआ था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.08 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर मार्केट भी निचले स्तर पर बंद हुए थे।

बैंक निफ्टी कल आरबीआई की मौद्रिक नीति का शिकार बन गया था और 339 अंक गिरकर 44,542 पर आ गया था। हालांकि इस महीने चौथी बार ये क्लोजिंग बेसिस पर 44500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रबहा। जबकि निफ्टी आईटी में चार दिन की तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली देखी गई। ये इंडेक्स 73 अंक गिरकर 30867 पर बंद हुआ था।

10 अगस्त को केएनआर कंस्ट्रक्शन, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और ट्रेंट में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। केएनआर कंस्ट्रक्शंस 3 फीसदी उछलकर 250.4 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखी गई लेकिन फिर भी ये स्टॉक 8 फीसदी बढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 855 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेंट में भी कल जोरदार तेजी देखने को मिली। ये स्टॉक 6 फीसदी की बढ़त के साथ 1895.45 रुपये पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें