Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट : नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी एएमसी और नोसिल में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : कल जिन शेयरों ने बेंचमार्क के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया उनमें नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी एएमसी और NOCILशामिल हैं। नेस्ले इंडिया ने 20-डे ईएमए पर मजबूत सपोर्ट लिया है और कई दिनों के कंसोलीडेशन को तोड़ने के बाद 4.66 फीसदी उछलकर 25,490 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक मजबूत, बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 9:17 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट : नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी एएमसी और नोसिल में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight : एचडीएफसी एएमसी कल 3.2 फीसदी बढ़कर 3,122 रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है

Trade Spotlight : बाजार में कल एक और कारोबारी सत्र में कंसोलीडेशन देखने को मिला था। हालांकि बेंचमार्क इंडेक्स 19 दिसंबर को इंट्राडे में नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे थे। निफ्टी को 21,500 पर मजबूत रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा, जहां अधिकतम कॉल राइटिंग देखी गई है। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 21,500 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता हो तो फिर इसमें आने वाले कारोबारी सत्रों में 21,600-21,700 का लेवल देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 21,400-21,200 के लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है।

19 दिसंबर को, निफ्टी 50 इंडेक्स 34 अंक चढ़कर 21,453 पर और बीएसई सेंसेक्स 122 अंक ऊपर 71,437 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 0.4 फीसदी और 0.1 फीसदी की गिरावट के चलते ब्रॉडर मार्केट में दबाव रहा।

कल जिन शेयरों ने बेंचमार्क के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया उनमें नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी एएमसी और NOCIL शामिल हैं। नेस्ले इंडिया ने 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 24,633 रुपये) पर मजबूत सपोर्ट लिया है और कई दिनों के कंसोलीडेशन को तोड़ने के बाद 4.66 फीसदी उछलकर 25,490 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक मजबूत, बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी अहम मूविंग औसत (20, 50, 100 और 200-दिवसीय ईएमए) से ऊपर कारोबार किया है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

एचडीएफसी एएमसी भी कल 3.2 फीसदी बढ़कर 3,122 रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। इस स्टॉक ने कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। स्टॉक ने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया और लगातार नौ महीनों में से आठ में बढ़त दर्ज किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें