Trade Spotlight : एक दिन के कंसोलीडेशन बाद तेजड़ियों में कल फिर से जोश आता दिखा। जिसके चलते 13 सितंबर को निफ्टी 20000 अंक के पार चला गया। इस रैली को बैंकों से जोरदार सपोर्ट मिला। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 20200-20500 की ओर बढ़ता दिख सकता है। लेकिन इसके लिए 20100 के स्तर से ऊपर की मजबूत क्लोजिंग की जरूरत होगी। निफ्टी के लिए 19900 पर तत्काल सपोर्ट है। कल निफ्टी 77 अंक उछलकर 20070 पर और बीएसई सेंसेक्स 246 अंक बढ़कर 67467 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी और 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए थे।
