Trade Spotlight: 11 मई को भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कल के कारोबार में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद हुए थे। लेकिन ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.50 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 61905 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 18 अंक गिरकर 18297 पर बंद हुआ है। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से कम पर हुई थी। बैंक निफ्टी ने कल ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया था। कल ये इंडेक्स 140 अंक से ज्यादा बढ़कर 43475 पर बंद हुआ था। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स लगातार 5वें सत्र में हाई लेवल पर बना रहा था। इंडिया विक्स 1.01 प्रतिशत बढ़कर 13.22 के स्तर पर पहुंच गया।
