Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: सनटेक रियल्टी, जमना ऑटो और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक में अब क्या करें?

Trade Spotlight: पिछले कारोबारी दिन जिन स्टॉक्स ने ब्रॉडर के साथ ही बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था उनमें सनटेक रियल्टी, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज और ओलेट्रा ग्रीनटेक शामिल हैं। सनटेक रियल्टी निफ्टी 50 इंडेक्स का दूसरा सबसे बड़ा गेनर था। ये स्टॉक 12 फीसदी बढ़कर 335 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 12:07 PM
ट्रेड स्पॉटलाइट: सनटेक रियल्टी, जमना ऑटो और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक में अब क्या करें?
Trade Spotlight:ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक निफ्टी 500 इंडेक्स को टॉप गनरों में रहा था। ये स्टॉक 18 फीसदी चढ़कर 1,232 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था

7 जुलाई को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। यूएस फेड की जुलाई मीटिंग में दरों में बढ़त की आशंका के बीच एशियाई बाजारों में आई कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला था। 7 जुलाई को ऑटो को छोड़कर सभी अहम सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरकर 65,280 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 166 अंक गिरकर 19332 पर बंद हुआ था। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमशः 0.8 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट आई।

बैंक निफ्टी भी 45000 से नीचे फिसल गया था। ये 400 अंक से ज्यादा गिरकर 44925 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी आईटी ने तीसरी बार 30000 अंक को पार करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन असफल रहा था। कारोबार के अंत में ये 240 अंक से ज्यादा गिरकर 29560 पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन जिन स्टॉक्स ने ब्रॉडर के साथ ही बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था उनमें सनटेक रियल्टी, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज और ओलेट्रा ग्रीनटेक शामिल हैं। सनटेक रियल्टी निफ्टी 50 इंडेक्स का दूसरा सबसे बड़ा गेनर था। ये स्टॉक 12 फीसदी बढ़कर 335 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने दैनिक चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

जमना ऑटो इंडस्ट्रीज में भी अपट्रेंड जारी रहा था। स्टॉक 3 फीसदी बढ़कर 112 रुपये पर बंद हुआ और औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक मजबूत तेजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें