बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी 17500 के पार दिख रहा है। निफ्टी बैंक में 350 अंकों का उछाल है। मिडकैप भी आज अच्छी तेजी में हैं। सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सरकारी बैंक बाजार की तेजी को लीड कर रहे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स इस हफ्ते सबसे ज्यादा 5 फीसदी दौड़ा है। दूसरे सेक्टर्स में भी आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है।
