कल के कारोबार में निफ्टी 18100 के पास स्थित 50 DEMA को पार करता दिखा। निफ्टी ने कल लगातार चौथे कारोबारी सत्र में हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए बुलिश कैंडल बनाया। जो बाजार में तेजी कायम रहने के संकेत हैं। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI भी पॉजिटिव सिंग्नल देते हुए 50 के पार करता नजर आया। निफ्टी में कल 110 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखनेको मिली। वहीं सेंसेक्स करीब 400 अंकों की बढ़त लकर बंद हुआ।
कल के कारोबार में Polyplex Corporation निफ्टी 500 इंडेक्स का टॉप गेनर रहा था। यह स्टॉक 12 फीसदी की बढ़त के साथ 1675 के स्तर पर बंद हुआ था। यह 14 दिसंबर 2022 के बाद हाईएस्ट क्लोजिंग थी। RITES के शेयर भी कल करीब 4 फीसीद बढ़कर 340.5 के स्तर पर बंद हुए थे। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।
APL Apollo Tubes भी कल 4 फीसदी बढ़कर 1089 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड क्लोजिग हाई पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। इस स्टॉक का मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI भी 60 के ऊपर दिख रहा है। ये इसमें और तेजी आने के संकेत हैं।
आइये जानते हैं अब इन शेयरों में क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
APL Apollo Tubes: यह स्टॉक मई 2022 से ही तेजी के दौर में है। तब से अब तक इसमें 47 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 12-21-50 DEMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये इस स्टॉक में तेजी बने रहने के संकेत हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 1180-1190 की रेंज में 130 रुपये के लिए खरीदारी की सलाह होगी। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 1130 रुपये का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।
Polyplex Corporation: इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। 1640-1670 रुपये के रेंज में इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में यह शेयर हमें 1835 रुपये पर जाता दिख सकता है। इस खरीदारी के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 1570 रुपये का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।
RITES: वतर्मान में यह स्टॉक अपने 200 DEMA के ऊपर सपोर्ट ले रहा है। इसने अपने 5day EMA के करीब बेस बना लिया है। इसके अलावा डेली 14 पीरियड RSI ने अपना 4 महीने पुराना ट्रेंड लाइन पार कर लिया है। जो आने वाले दिनों में और तेजी आने का संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में 335-341 रुपये के आसपास 384 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। क्लोजिंग बेसिस पर 316 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।