Get App

बाजार शांत बैठने वाले ट्रेडर्स का बना रहा पैसा, लॉन्ग ट्रेडर्स स्टॉपलॉस करें ट्रेल:अनुज सिंघल

बैंक निफ्टी पर कल 2 बजे BUY ट्रेड ट्रिगर हुआ। निफ्टी से मुकाबले के लिए बैंक निफ्टी को 1.2% चढ़ना जरूरी है। आज फिन निफ्टी की एक्सपायरी, बैंक निफ्टी पर फिर फोकस है। निफ्टी PSU बैंक में कल बड़ा ब्रेकआउट, SBI 600 के पार निकला है। ट्रेडर्स को अब बैंक निफ्टी पर करने की जरूरत है। बैंक निफ्टी के 48,000-50,000 के आक्रामक टार्गेट खुले। फिलहाल ट्रेडर्स को 46,000 के पहले सोचने की जरूरत नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:44 AM
बाजार शांत बैठने वाले ट्रेडर्स का बना रहा पैसा, लॉन्ग ट्रेडर्स स्टॉपलॉस करें ट्रेल:अनुज सिंघल
बैंक निफ्टी पर कल 2 बजे BUY ट्रेड ट्रिगर हुआ। निफ्टी से मुकाबले के लिए बैंक निफ्टी को 1.2% चढ़ना जरूरी है।

निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार शांत बैठने वाले ट्रेडर्स का पैसा बना रहा है। लॉन्ग ट्रेडर्स को बस अपना SL ट्रेल करने की जरूरत है। अब स्टॉप लॉस बढ़ाकर 19,450 पर लाएं। अगर निफ्टी 19,800 के पार हो, SL 19500 पर कर लें। 19,800-20,000 के बीच थोड़ा रेजिस्टेंस मिल सकता है। 19,800 पर थोड़ी मुनाफावसूली की जा सकती है। निफ्टी में नई एंट्री का जोन 19,600-19,650 पर है। इस बाजार में शॉर्ट करने का दूर-दूर तक ख्याल नहीं है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर कल 2 बजे BUY ट्रेड ट्रिगर हुआ। निफ्टी से मुकाबले के लिए बैंक निफ्टी को 1.2% चढ़ना जरूरी है। आज फिन निफ्टी की एक्सपायरी, बैंक निफ्टी पर फिर फोकस है। निफ्टी PSU बैंक में कल बड़ा ब्रेकआउट, SBI 600 के पार निकला है। ट्रेडर्स को अब बैंक निफ्टी पर करने की जरूरत है। बैंक निफ्टी के 48,000-50,000 के आक्रामक टार्गेट खुले। फिलहाल ट्रेडर्स को 46,000 के पहले सोचने की जरूरत नहीं है। बैंक निफ्टी सभी लॉन्ग सौदों के लिए SL 45,200 पर लगाए। आक्रामक ट्रेडर्स कॉल की जरिये तेजी खेल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें