Get App

Trading Ideas: 26,000-26,300 का सफर सबसे मुश्किल, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

बाजार आपको फिर लॉन्ग पोजीशन बनाने का मौका दे रहा है। 24,600 से 26,050 तक एकतरफा रैली हुई थी। उसके बाद हम 25,500 तक करेक्ट हुए थे। वहां से वापस 26,000 तक गए और कल करेक्ट हुए। आज अगर 25,700-25,750 मिला तो वापस एंट्री का मौका होगा। इसमें हम ये मान कर चल रहे हैं कि एग्जिट पोल सही साबित होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 9:13 AM
Trading Ideas: 26,000-26,300 का सफर सबसे मुश्किल, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
निफ्टी बैंक ने कल नया हाई लगाया। अब इंतजार करें और नजर रखें। एंट्री का बेस्ट जोन- 57,500-57,800 पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

निफ्टी कल फिर 26,000 पर जा कर फंसा और नीचे आया। 25,500-26,000 की शानदार रैली का हमने मजा लिया। अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो आज 25,750 पर खुलेंगे। 26,000-26,300 का सफर सबसे मुश्किल लग रहा है। बाजार को ऑल टाइम हाई जाने के लिए एक धक्का चाहिए। बिहार चुनाव का ट्रिगर आज खत्म हो जाएगा। Q2 नतीजों का सीजन भी आज ही खत्म हो जाएगा। अब सबकी नजर इंडिया-US ट्रेड डील पर रहेगी, लेकिन वो कब आएगी इसका अंदाजा लगाना संभव नहीं है। जिस दिन वो डील होगी निफ्टी शायद ऑल टाइम हाई हिट करे। FIIs की भी बिकवाली काफी कम हुई और कुल मिलाकर 2 दिन से खरीदारी है। कल कैश में सिर्फ `384 Cr की बिकवाली और फ्यूचर्स में `1378 Cr की खरीदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें