Trading plan : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। कच्चे तेल में नरमी और रुपए में मजबूती के बावजूद बाजार ऊपर से नीचे आया है। निफ्टी ऊपर से करीब 150 अंक फिसला है। बैंक निफ्टी भी आज के हाई से 350 अंक नीचे दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेस जारी है। बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली दो खबरें हैं। ईरान-US के बीच पीस डील की उम्मीद में कच्चे तेल में गिरावट और बढ़ी है और ब्रेंट 98 डॉलर के नीचे आ गया है। उधर रुपया भी निचले स्तर से 71 पैसे मजबूत हुआ है। एक डॉलर का भाव 94.45 रुपए के आसपास है।
