Get App

Trading Plan: किसी गिरावट में 23000 के आसपास आने पर निफ्टी में करें खरीदारी, 23500 का टारगेट हो सकता है हासिल

Trading Plan: जय ठक्कर का कहना है कि ऑप्शंस डेटा के मुताबिक सबसे ज्यादा कुल'पुट ओपन इंटरेस्ट'23,000 के स्ट्राइक प्राइस पर है। इसलिए,23,151 के नीचे,23,000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा,जबकि 22,700 अगला अहम सपोर्ट लेवल होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 10:37 AM
Trading Plan: किसी गिरावट में 23000 के आसपास आने पर निफ्टी में करें खरीदारी, 23500 का टारगेट हो सकता है हासिल
Bank Nifty View : जय ठक्कर का कहना है कि जब तक 52,750 का लेवल बना हुआ है,तब तक बैंक निफ्टी पर थोड़ा बुलिश नजरिया रखा जा सकता है

Trading Plan : बाजार में गिरावट के रुझान,कमजोर होते मोमेंटम इंडिकेटर और नेगेटिव प्राइस एक्शन को देखते हुए,निफ्टी के नेगेटिव रुख के साथ कंसोलिडेट होने की उम्मीद है। बाजार जानकारों के मुताबिक 23,100 का लेवल इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह लेवल टूटता है तो इंडेक्स और नीचे गिरकर 23,000 और यहां तक कि 22,700 तक जा सकता है। हालांकि,अगर बाजार में उछाल आता है तो 23,300 और 23,500 के स्तर अहम रुकावट का काम कर सकते हैं।

उधर बैंक निफ्टी का मोमेंटम काफी हद तक स्थिर बना हुआ है और नीचे की ओर दबाव सीमित है। अगर बैंकिंग इंडेक्स 53,600 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब रहता है तो 54,500-55,000 के जोन की ओर बढ़त संभव है। हालांकि,अगर यह इस सपोर्ट लेवल से नीचे गिरता है तो नीचे की ओर 53,000-52,800 की रेंज पर नजर रखना जरूरी होगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

ICICI सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ डेरिवेटिव्स एंड क्वांट रिसर्च, जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी ने 23,151 के अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। पिछली बार जब इंडेक्स ने इस जोन के आस-पास गैप भरा था तो इसमें जबरदस्त उछाल आया था और यह 23,500-23,550 की रेंज तक पहुंच गया था। लेकिन इस बार,यह क्लोजिंग बेसिस पर इस अहम लेवल को बनाए रखने में नाकाम रहा और इसके नीचे बंद हुआ। यह प्राइस-एक्शन के नज़रिए से निकट भविष्य में कमजोरी का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें