Trading Plan : बाजार को इस हफ़्ते पिछले हफ़्ते की ट्रेडिंग रेंज 23,800–24,350 को तोड़ना होगा। अब सभी का फोकस 5 राज्यों के चुनावों के नतीजों और US और ईरान के बीच शांति समझौते से जुड़ी घटनाओं पर बना हुआ है। ऐसे में 24,350 के ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए 24,600 का स्तर काफी अहम होगा। इसके पार जाने पर निफ्टी में 24,750–24,800 का स्तर देखने को मिल सकता। हालांकि,23800 के नीचे गिरने और उसके नीचे बने रहने पर इंडेक्स 23500 तक गिर सकता है।
