Trading plan : बाजार में आज गैप अप बचाने में कामयाब रहा है। ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का होने के बावजूद निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23200 के करीब दिख रहा है। रिलायंस ITC, NTPC और नेस्ले जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी बढ़त कायम है। मिडकैप और स्मॉल कैप शानदार तेजी के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर आ गया है। आज यह 83 पैसे कमजोर होकर 93.5 रुपए प्रति डॉलर के करीब पहुंचा गया है। महंगे क्रूड से इंपोर्ट बिल बढ़ने की आशंका से रुपए पर दबाव बढ़ा है।
