Trading Plan : बाजार में गैप-अप ओपनिंग फेल हो गई है। निफ्टी दिन के शिखर से 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22400 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप भी ऊपरी स्तरों से नीचे आया है। हालांकि स्मॉलकैप में मजबूती कायम है। वहीं INDIA VIX में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। RBI की CRR नियमों में सख्ती से बैंकिंग शेयरों में प्रेशर देखने को मिल रहा है। SBI करीब दो परसेंट फिसला है। साथ ही इंडसइंड बैंक, यूनियन बैंक और PNB में भी करीब 1.5 परसेंट की गिरावट है। वहीं सट्टेबाजी वाली शॉर्टिंग रोकने के लिए RBI के एक्शन से डॉलर के मुकाबले रुपया करीब एक परसेंट मजबूत हुआ है।
