Trading plan : बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 100 अंक सुधरकर निफ्टी 25600 के ऊपर आ गया है। HUL, MARUTI, ITC और टेक महिंद्रा ने बाजार को सहारा दिया है। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 400 अंक का सुधार देखने को मिला है। रियल्टी और तेल-गैस शेयरों में जोरदार बिकवाली है। इनके सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसले हैं। रियल्टी में गोदरेज प्रॉपर्टी 5% फिसला है। साथ ही केमिकल और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं चुनिंदा FMCG और कैपिटल मार्केट शेयरों में हल्की खरीदारी है।
