Nifty trading plan : मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में बुल्स का जोश कायम है। निफ्टी 140 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 25950 के करीब कारोबार कर रहा है। RIL, भारती एयरटेल, HDFC बैंक और SBI ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी करीब 300 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 8% उछला है। रियल्टी, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा तेजी है। तीनों इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट मजबूत हुए हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट स्टॉक्स में रफ्तार देखने को मिल रही है। IT, मेटल और NBFCs में भी रौनक है। लेकिन डिफेंस और FMCG में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।
