Get App

Trading plan : लॉन्ग रहें और ट्रेलिंग स्टॉप लॉस ऊपर लाते रहें, निफ्टी अब 24800 तक भागने के लिए तैयार

Trading plan : बाजार में आज चौतरफा तेजी है। बैंक निफ्टी तेजी का लीडर बना है। निफ्टी और बैंक निफ्टी सभी टारगेट के ऊपर हैं। सिर्फ IT ने आशंका के मुताबिक अंडरपरफॉर्म किया है। अशोक लेलैंड F&O का टॉप गेनर बना है। मजबूत क्वॉलिटी के NBFCs ने आउटपरफॉर्म किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 3:28 PM
Trading plan : लॉन्ग रहें और ट्रेलिंग स्टॉप लॉस ऊपर लाते रहें, निफ्टी अब 24800 तक भागने के लिए तैयार
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी अब शायद 24,800 तक जाएगा। बैंक निफ्टी भी शायद 58,000 की तरफ चल पड़ा है

Trading plan : ईरान-US में सीजफायर के बाद बाजार में चौतरफ अतिशबाजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 850 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 24000 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 2700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी 4 फीसदी की जोरदार तेजी है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 21 फीसदी टूटकर 20 के नीचे चला गया है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच ऑटो इंडेक्स करीब 7 फीसदी दौड़ा है। फोर्ट मोटर्स 11 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही मारुति,टाटा मोटर्स PV और आयशर 7 से 9 फीसदी उछले है। NBFCs और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी 5 फीसदी से ज्यादा उछले हैं। NBFCs में श्रीराम फाइनेंस 10 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है।

बाजार में अब क्या हो रणनीति?

बाजार में अब क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज चौतरफा तेजी है। बैंक निफ्टी तेजी का लीडर बना है। निफ्टी और बैंक निफ्टी सभी टारगेट के ऊपर हैं। सिर्फ IT ने आशंका के मुताबिक अंडरपरफॉर्म किया है। अशोक लेलैंड F&O का टॉप गेनर बना है। मजबूत क्वॉलिटी के NBFCs ने आउटपरफॉर्म किया है। NSE के टॉप ट्रेडेड 50 में से 49 शेयर हरे निशान में हैं।

कैसे पता लगा कि बॉटम बना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें