Get App

Trading plan : बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति

Nifty view : नतीजों के मौसम से पहले IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT TECH 3 से 4 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ कंज्यूमर ड्यूबरेबल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी रौनक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:23 AM
Trading plan : बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी बेहतर ट्रेड होगा। लॉन्ग रहें/बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें, बेस-2 की ओर गिरावट आए तो भी खरीदें

Stock market today : बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी दिख रही है। निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 26100 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC BANK, BHARTI, L&T और मारुति ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी आज साथ नहीं दे रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में आज हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। अच्छे तिमाही अपडेट से टाइटन चमका है। यह शेयर करीब 4 फीसदी चढ़कर लाइफ हाई पर पहुंच गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40-41 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं इसके इंटरनेशनल कारोबार में भी 79 फीसदी का उछाल संभव है।

नतीजों के मौसम से पहले IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT TECH 3 से 4 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ कंज्यूमर ड्यूबरेबल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी रौनक है। वहीं ऑटो और रियल्टी शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

बाजार में कमाई की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26221-26256 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26313-26353/26389 पर है। इसके लिए पहला बेस 26073-26119 पर और बड़ा बेस 25941/25979-26014 पर है। कल एक्सपायरी के दिन अहम स्टॉक्स के फ्यूचर्स में गिरावट के कारण बाजार टूटा। शुरू में 26200 ऑप्शन बेस टूटा लेकिन 10DEMA बचा, कैश/इंडेक्स में FIIs न्यूट्रल रहे। कल कोई बड़ा रिवर्सल नहीं आया, और बड़ी गिरावट भी नहीं आई, कॉल ओवरलोड है। नए वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स में 26200-26250-26300 पर भारी कॉल राइटिंग दिखी। पुट कन्सट्रेशन कम हैं,लेकिन 26000 पर सबसे ज्यादा पुट हैं, 26014 पर 10WEMA अहम लेवल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें