Stock Market : ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले बाजार में जोश देखे को मिल रहा है। गैप-अप के बाद बाजार की रफ्तार और बढ़ी है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट चढ़कर 24650 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.25 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। फार्मा और ऑटो शेयरों में भी आज तूफानी तेजी है। अच्छे नतीजों के बाद रिकॉर्ड अपोलो हॉस्पिटल्स हाई पर नजर आ रहा है। स्टॉक 6 फीसदी तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। अगले 5 साल में 4,300 बेड जोड़ने की कंपनी की योजना बाजार को पसंद आई है। इधर मजबूत मैनेजमेंट कमेंट्री से हिंडाल्को भी 5 परसेंट ऊपर दिख रहा है। मार्जिन सुधार के साथ FY30 तक एल्युमिनयम और कॉपर का EBITDA 4 गुना होने की उम्मीद है।