Get App

Trading Strategy : अगर निफ्टी 23,800 से नीचे टूटा तो बढ़ सकता है खतरा, बैंक निफ्टी अभी भी सबसे कमजोर कड़ी

Trading Strategy :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है। सुबह 23,850 पर शॉर्ट कवर करने का नजरिया था और 23,800 के स्टॉप लॉस के साथ 23,850 पर खरीदारी की राय ने काम किया

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 11, 2026 पर 3:22 PM
Trading Strategy : अगर निफ्टी 23,800 से नीचे टूटा तो बढ़ सकता है खतरा, बैंक निफ्टी अभी भी सबसे कमजोर कड़ी
Trading Strategy : अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंसा है। FII की बिकवाली,डॉलर-रुपया और तेल निफ्टी को नहीं चलने देंगे। लेकिन निचले स्तरों पर घरेलू खरीदारी सपोर्ट दे रही है

Trading Strategy : बाजार में कच्चे तेल और रुपए की दोहरी मार देखने को मिल रही है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। निफ्टी की 24000के ऊपर आने की कोशिश चल रही है। SBI की कमजोरी से बैंक निफ्टी पर भी दबाव बना है। बैंक निफ्टी करीब 400 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज दबाव है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 7% उछला है।

फॉरेन एक्सचेंज बचाने के लिए पीएम मोदी की लोगों से अपील के बाद सरकार हरकत में आ गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों का अनौपचारिक अधिकार-प्राप्त समूह (Informal Empowered Group of Ministers) की बड़ी बैठक हो रही है। इसमें वेस्ट एशिया संकट से निपटने पर मंथन हो रहा है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में सबसे तगड़ी बिकवाली आई है। यह इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा फिसला है। वहीं रियल्टी इंडेक्स भी पौने तीन फीसदी गिरा है। साथ ही सरकारी बैंक और ऑटो शेयरों में भी दबाव है। ऑटो और कैपिटल गुड्स में भी कमजोरी है। वहीं फार्मा, IT और FMCG में हल्की खरीदारी दिख रही है।

बाजार: रिकवरी की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें