Trading Strategy : IT शेयरों के दम पर बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 125अंक चढ़कर 24150 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी तेजी आई है। एडवांस -डिक्लाइन रेशियो भी 2:1 पर है। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी फिसलकर 13 के नीचे आ गया है। AI को लेकर पालेंटिर( Palantir) के CEO के बयान के बाद IT शेयरों में आज जोरदार रिवर्सल देखने को मिला है। IT INDEX 4 फीसदी से ज्यादा उछला है। 5 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ इंफोसिस और HCL TECH निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। साथ ही 6% उछलकर कोफोर्ज और परसिस्टेंट वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही मेटल शेयरों में भी तेजी है। लेकिन कैपिटल गुड्स में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।
बाजार की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक बार फिर बाजार ने बने रहने पर रिवॉर्ड किया है। आज निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो बनाया है। आज की रैली बैंक निफ्टी में सुस्ती के बावजूद आई है। आज निफ्टी IT ने शानदार चाल दिखाई है। ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। Adv/Dec करीब 2:1 पर दिख रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 5% नीचे और 12.5 के करीब है। कैपिटल गुड्स शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। EV से जुड़े ऑटो शेयरों में बड़ी तेजी आई है।
कल सुबह निफ्टी की कॉल्स लेने का नजरिया लिया गया था और क्लोजिंग में उन्हें लेकर जाने का भी नजरिया था। अब आपको सिर्फ ट्रेलिंग SL को एडजस्ट करना है और इस बार देखेंगे कि 24,250 पार होता है या नहीं। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो 24,800 का रास्ता खुलेगा। बैंक निफ्टी आज रजिस्टेंस से थोड़ा ठंडा पड़ा है। लेकिन अब भी बैंक निफ्टी सबसे मजबूत इंडेक्स है। इसके अलावा ऑटो शेयरों में शानदार तेजी है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 24,000-24,050 पर सपोर्ट और 24,150-24,250 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,800-58,000 पर सपोर्ट और 58,300-58,500 पर रेजिस्टेंस है।
CNBC-आवाज़ पर वही रणनीति जो काम कर रही है। Month End Calls में बने रहें। 24,150-24,250 का आखिरी कंजेशन जोन है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।