Trading Strategy : IT शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी निचले स्तर से 100 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 25700 के करीब कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, ITC, L&T और TCS ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी नीचे से करीब 400 प्वाइंट सुधरा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। फिलहाल निफ्टी 22 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 25,705 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 166 अंक यानी 0.20 फासदा की तेजी के साथ 83,450 के करीब कारोबार कर रहा है।
