Get App

Trading Strategy : बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में ट्रेंडिंग के लिए कौन रणनीति करेगी काम

Trading Strategy : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25777-25809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25866-25889/25927 पर है। इसके लिए पहला बेस 25608-25642 पर और बड़ा बेस 25521-25577 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 10:20 AM
Trading Strategy : बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड,जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में ट्रेंडिंग के लिए कौन रणनीति करेगी काम
Bank Nifty Trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61323-61489/61534 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61691-61827 पर है

Trading Strategy : बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25750 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 207.07 अंक या 0.25 परसेंट गिरकर 83,243.89 पर और निफ्टी 60.85 अंक या 0.24 परसेंट गिरकर 25,664.55 पर दिख रहा था। लगभग 1949 शेयर बढ़े थे,1319 शेयर गिरे थो और 165 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25777-25809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25866-25889/25927 पर है। इसके लिए पहला बेस 25608-25642 पर और बड़ा बेस 25521-25577 पर है। कल बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी का अच्छा ट्रेड मिला, 25750 के करीब मुनाफा बांधा गया। FIIs की कैश में खरीदारी दिखी,इंडेक्स में कुछ लॉन्ग के साथ खरीदारी हुई, नेट शॉर्ट्स 1.41 लाख के आसपास रहा। 25800 के अलावा नए कॉन्ट्रैक्ट में कोई बड़ी कॉल राइटिंग नहीं दिखी,फिर 260000 पर कॉल दिखी।

25700-600-500 पर पुट शॉर्टिंग दिखी, 25690/577 के बीच लगभग सभी मूविंग एवरेज हैं। ग्लोबल हैंडओवर फ्लैट है,फिर भी बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आज दिन के दौरान रिट्रेसमेंट इस बात पर निर्भर करेगा कि निफ्टी IT की चाल कैसे रहेगी। ऊपर की ओर 25777/809 पर थ्रेसहोल्ड,पार हुआ तो फिर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें