Get App

Trading Strategy: बाजार को कल लगा एक स्ट्रक्चरल झटका, आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में अभी तक ट्रेलिंग स्टॉप लॉस नहीं ट्रिगर हुआ है और कल बैंक निफ्टी ने higher low बनाया है। जब तक 59,500 ना टूटे , बैंक निफ्टी कमजोर नहीं है। 59,700-59,800 की रेंज में खरीदें, स्टॉप लॉस 59,500 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:48 AM
Trading Strategy:  बाजार को कल लगा एक स्ट्रक्चरल झटका, आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी
Trading Strategy:कल सीरीज में दूसरी बार 25,500 इंट्राडे में टूटा। लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इसके ऊपर ही बंद हुए हैं।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल सीरीज में दूसरी बार 25,500 इंट्राडे में टूटा। लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इसके ऊपर ही बंद हुए हैं। कोई लेवल अगर तीसरी बार टेस्ट हो तो अकसर टूट जाता है। स्क्रीन बता रही है कि 25,500 शायद ना बचे। और अगर 25,500 जोरदार तरीके से टूटा तो 25,100 यानी 200 DMA तक जाने का खतरा है। लेकिन जब तक 25,500 स्क्रीन पर ना टूटे तब तक उम्मीद रहेगी। कल बाजार को एक स्ट्रक्चरल झटका लगा है। नतीजे वहां खराब आ रहे हैं जहां उम्मीद नहीं थी। किसी ने नहीं सोचा था कि RIL और ICICI बैंक निराश करेंगे। बाजार के 3 सबसे बड़े बाहुबली इस महीने बाजार गिरा रहे हैं।

बाजार: आज के संकेत

डॉनाल्ड ट्रंप की जिद अब उन्हें अलग-थलग कर रही है। लग रहा है कि ट्रंप को दोस्त नहीं, सिर्फ चाटुकार चाहिए। अगर ट्रंप ग्रीनलैंड पर अड़े रहे तो NATO टूट सकता है। भारत को नए जियोपॉलिटिकल माहौल में अपने कदम संभालकर रखने होंगे। अभी तो ट्रंप जी को सिर्फ 1 साल हुआ है, अभी 3 साल बाकी हैं। ग्लोबल बाजारों में इस समय डर का माहौल है। हमारे बाजारों की अपनी खुद की दिक्कतें कम नहीं हैं। नतीजों के हिसाब से आज कोई बहुत बड़ा नंबर नहीं है। AU Bank, SRF, परसिस्टेंट और यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे आज आएंगे और ना ही किसी बड़े नतीजे पर आज बाजार को रिएक्शन देना है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है, थोड़ी volatility हो सकती है। सबसे ज्यादा वॉल्यूम 25,500 पुट और 25,600 कॉल पर हुआ है। ऑप्शन राइटर की बेसिक रेंज 25,410-25,690 पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें