Get App

Trading Strategy: क्या निफ्टी 23300 के 20-डे ईएमए को पार कर जाएगा, क्या बैंक निफ्टी बढ़ते VIX के बीच 49500 से ऊपर जा जाएगा?

Stock market : निफ्टी 50 इंडेक्स को 23,260-23,300 के ज़ोन को पार करना होगा। उसके बाद 23,350-23,400 के ज़ोन को पार करना होगा। ऐसा होने पर ही बुल्स को नए सिरे से मजबूती मिल सकेगी। तब तक निफ्टी में 23,000 पर सपोर्ट के साथ कंसेलीडेशन जारी रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 11:24 AM
Trading Strategy: क्या निफ्टी 23300 के 20-डे ईएमए को पार कर जाएगा, क्या बैंक निफ्टी बढ़ते VIX के बीच 49500 से ऊपर जा जाएगा?
जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,600, 49,700 पर रजिस्टेंस और 49,000, 48,800 पर सपोर्ट है। 23,070 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें

Market Trend : निफ्टी 50 इंडेक्स में कल एक और कारोबारी सत्र में खरीदारी देखने को मिली। 30 जनवरी को होने वाली मंथली एफएंडओ एक्सपायरी से पहले निफ्टी ने 29 जनवरी को बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। 7.5 महीने के निचले स्तर से उबरने के बाद हायर हाई -हायर लो फॉर्मेशन के साथ सेंटीमेंट में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि,कुल मिलाकर बाजार का नियंत्रण अभी भी मंदड़ियों के हाथ में है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX भी 18.64 पर पहुंच गया है। इसलिए,तेजी हासिल करने के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स को 23,260-23,300 के ज़ोन को पार करना होगा। उसके बाद 23,350-23,400 के ज़ोन को पार करना होगा। ऐसा होने पर ही बुल्स को नए सिरे से मजबूती मिल सकेगी। तब तक निफ्टी में 23,000 पर सपोर्ट के साथ कंसेलीडेशन जारी रह सकता है। वहीं, जब तक बैंक निफ्टी मंगलवार के निचले स्तर 48,450 के आसपास रहता है,तब तक ऊपर की ओर 49,500 और 50,000 की तरफ रैली संभव है

निफ्टी में रणनीति

मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,340, 23,500 पर रजिस्टेंस और 23,080, 23,000 पर सपोर्ट है। 23,070 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,340 का लक्ष्य रखें।

जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान एस सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,500, 23,850 पर रजिस्टेंस और 22,800, 22,500 पर सपोर्ट है। निफ्टी को 23,000 से नीचे बेचें, 23,250 के स्टॉप-लॉस के साथ, 22,500 का लक्ष्य रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें