वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आ रही है। इंडस टावर (Indus Towers) को पेमेंट नहीं करने के मामले में वोडाफोन आइडिया को राहत मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने इंडस टावर को वोडाफोन आइडिया की सेवा प्रभावित नहीं करने पर विचार करने को कहा है। TRAI ने कहा कि इंडस टावर को जनहित में VI की सेवाएं प्रभावित नहीं करने के लिए विचार करना चाहिए।
