रॉकेट बना ट्रांसफॉर्मर कंपनी का स्टॉक, पावर ग्रिड से मिला ₹1000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर

Transformers & Rectifiers को सरकारी कंपनी Power Grid से 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। इसके बाद कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी आई। जानिए कंपनी को क्या काम मिला, ऑर्डर कितना बड़ा है।

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 4:43 PM
Transformers & Rectifiers का शेयर मंगलवार को 6.58% की बढ़त के साथ 354.70 रुपये पर बंद हुआ।

ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी Transformers & Rectifiers India ने मंगलवार को बताया कि उसे सरकारी कंपनी Power Grid से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसमें अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफॉर्मर बनाने और सप्लाई करने का काम शामिल है। कंपनी इस प्रोजेक्ट से जुड़े दूसरे काम भी करेगी। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को अगले 30 महीनों में पूरा किया जाएगा।

1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर

Transformers & Rectifiers ने बताया कि यह ऑर्डर उसकी 'अल्ट्रा-मेगा' कैटेगरी में आता है। यानी इसकी वैल्यू GST को छोड़कर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने ऑर्डर की सटीक रकम का खुलासा नहीं किया।


Power Grid देश की सबसे बड़ी सरकारी पावर ट्रांसमिशन कंपनी है। यह देशभर में अंतरराज्यीय बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क के बनाने और उसकी देखरेख का काम करती है।

मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

मार्च 2026 तिमाही में Transformers & Rectifiers का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.7% बढ़कर 782.67 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, शुद्ध मुनाफा 3% घटकर 91.4 करोड़ रुपये रह गया।

FY26 के आखिर तक कंपनी की ऑर्डर बुक 5,005 करोड़ रुपये की थी। FY27 के लिए कंपनी ने 3,200 करोड़ रुपये रेवेन्यू और 15% से 17% EBITDA मार्जिन का लक्ष्य रखा है।

ट्रांसफॉर्मर की मांग मजबूत

देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी को पावर ग्रिड से जोड़ने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी वजह से ट्रांसफॉर्मर की मांग भी लगातार मजबूत बनी हुई है।

Transformers & Rectifiers का शेयर मंगलवार को 6.58% की बढ़त के साथ 354.70 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले 1 साल में स्टॉक 27.47% टूटा है।

कंपनी का बिजनेस क्या है

Transformers & Rectifiers India पावर सेक्टर के लिए ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर बनाती है। कंपनी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए उपकरण सप्लाई करती है। इसके ग्राहक Power Grid, राज्य बिजली कंपनियां, निजी पावर कंपनियां और EPC कंपनियां हैं।

Market Outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 1 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।