Trent stock price : टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर में आज फिर जोरदार तेजी है। कंपनी ने लैब में विकसित हीरे की ज्वेलरी लॉन्च की है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज के सहयोगी मंगलम मालू ने कहा कि LGD ब्रांड (लैब ग्रोन डाइमंड) ‘Pome’ की लॉन्चिंग से ट्रेंट में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने जूडियो ब्यूटी (Zudio Beauty) के जरिए ब्यूटी प्रोडक्ट में एंट्री की है।
