Get App

Q2 बिजनेस अपडेट पर Trent का शेयर 13% ऊपर, लेकिन Citi ने अब भी दी बेचने की सलाह

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की ट्रेंट ने जब भी एक अहम लेवल से कम रेवेन्यू ग्रोथ का बिजनेस अपडेट जारी किया, इसके शेयर धड़ाम हो गए। अब इस बार सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट पर शेयर रॉकेट बन गए। चेक करें कंपनी के लिए सितंबर तिमाही कैसी रही और रेवेन्यू ग्रोथ का अहम लेवल क्या है और क्यों ये है इतना खास और सिटी इसे लेकर बेयरेश क्यों है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 4:03 PM
Q2 बिजनेस अपडेट पर Trent का शेयर 13% ऊपर, लेकिन Citi ने अब भी दी बेचने की सलाह
जूडियो (Zudio) और वेस्टसाइड (Westside) की ट्रेंट (Trent) को कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 22 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड औप 2 ने सेल रेटिंग दी है।

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की रिटेल यूनिट ट्रेंट के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा रुझान दिखा कि यह रॉकेट बन गया। सितंबर 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट का शेयरों ने जश्न मनाया और यह 10% उछल पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म सिटी का इस पर बेयरेश रुझान बना हुआ है और इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार खत्म होने के बाद बिजनेस अपडेट जारी किया था और अब आज मार्केट खुला तो इंट्रा-डे में शेयर बीएसई पर 13.49% चढ़कर ₹2,914.55 तक पहुंच गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के साथ आज यह 12.48% की बढ़त के साथ ₹2904.00 पर बंद हुआ है। इससे पहले 10 कारोबारी दिनों में आठ दिन तो यह रेड जोन में बंद हुआ था।

Trent के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक सितंबर 2026 तिमाही में ट्रैंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23% की रफ्तार से बढ़ा, जोकि कई तिमाहियों में सबसे अधिक है और छह तिमाहियों में सिर्फ दूसरी बार है, जब यह 20% के पार रहा। सितंबर 2026 तिमाही में ट्रेंट ने जूडियो (Zudio) का 1000वां स्टोर खोला। सितंबर तिमाही में इसने वेस्टसाइड (Westside) के 10 और जूडियो के 17 नए स्टोर खोले।

वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में कंपनी के मैनेजमेंट ने एक एनालिस्ट मीट में कहा था कि रेवेन्यू की 25% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) बनाए रखना संभव है और अब सितंबर 2026 तिमाही में यह ग्रोथ इसी के करीब रही। एक अहम बात ये है कि जब भी ट्रेंट के बिजनेस अपडेट्स में रेवेन्यू की ग्रोथ इससे कम आई, शेयरों पर हर बार दबाव तगड़ा दिखा। इससे पहले 7 जुलाई को जब कंपनी ने जून 2026 तिमाही में 19% की रेवेन्यू ग्रोथ का बिजनेस अपडेट जारी किया था, तो इसके शेयर 12% टूट गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें