Stock To Buy: बाजार में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25100 के ऊपर टिका है। 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ बैंक निफ्टी आज आउटपरफ़ॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच रियल्टी और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिला। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही NBFCs, कैपिटल गुड्स और IT शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। मीडिया इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, आईटी, मेटल, रियल्टी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी चढ़े।
ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने TRENT और DALMIA BHARAT के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।
अनुज सिंघल ने कहा कि दो दिनों से अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। 50 और 100 DMA के सपोर्ट पर खरीदारी देखने को मिल रही है। 20 DMA भी पार करने के कगार पर है। OI एक साल के निचले स्तर पर है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।