Get App

लंबी अवधि में IT और Defense शेयरों में बनेगा मोटा पैसा, जानिए एडलवाइज एएमसी के त्रिदीप भट्टाचार्य क्यों ऐसा कहा

Edelweiss AMC के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर त्रिदीप भटाचार्य ने कहा कि अच्छी बात यह है कि कंपनियों की कमाई का अनुमान कम से कम 15-30 फीसदी बढ़ा है। इसलिए वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अपेक्षाकृत ठीक दिख रहे हैं। IT और Defense ऐसे सेक्टर हैं, जिनमें वैल्यू दिख रही है। ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश समझदारी है, जिनकी ग्रोथ और कमाई को लेकर तस्वीर साफ दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 3:36 PM
लंबी अवधि में IT और Defense शेयरों में बनेगा मोटा पैसा, जानिए एडलवाइज एएमसी के त्रिदीप भट्टाचार्य क्यों ऐसा कहा
भट्टाचार्य ने कहा कि बीते 12-15 महीनों में मार्केट ने कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है। लेकिन, वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अभी ठीक है।

स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांकों Sensex और Nifty लगातार ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन, 12-15 महीने पहले से तुलना करने पर मार्केट ने कोई खास रिटर्न नहीं दिया है। Edelweiss AMC के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर त्रिदीप भटाचार्य ने यह बात कही। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट के मौकों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि कंपनियों की कमाई का अनुमान कम से कम 15-30 फीसदी बढ़ा है। इसलिए वैल्यूएशन एक साल पहले के मुकाबले अपेक्षाकृत ठीक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि IT और Defense ऐसे सेक्टर हैं, जिनमें वैल्यू दिख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश समझदारी है, जिनकी ग्रोथ और कमाई को लेकर तस्वीर साफ दिख रही है।

मार्केट मीडियम टर्म अपट्रेंड में

मार्केट की मौजूदा तेजी के बारे में भट्टाचार्य ने कहा कि हमें लगता है कि हम मीडियम टर्म अपट्रेंड में हैं। नियर टर्म के बारे में कुछ भी कहना अनुमान पर आधारित होगा। नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है। बैंकों और कंपनियों के बिजनेस से जुड़े कई डेटा आएंगे। इनसे लोन ग्रोथ सहित कई चीजों के बारे में पता चलेगा। कंपनियों की कमेंटी से भी यह पता चलेगा कि आगे उनके लिए किस तरह की संभावनाएं हैं। लेकिन, कमाई के मामले में कंपनियों ने जिस तरह का लचीलापन दिखाया है, वह उल्लेखनीय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें