Trump Tariff Pause: डॉनल्ड ट्रंप अपने फैसलों से बाजार को सरप्राइज करते रहते हैं। कल टैरिफ को लेकर उनके यूटर्न ने दुनिया भर के बाजारों में नई जान फूंक दी। RECIPROCAL TARRIF पर 90 दिनों की रोक का ऐलान किया है। इस ऐलान पर अमेरिकी मार्केट में बहार तो लौटी ही, पूरे एशियाई मार्केट में रौनक छा गई। बाजार में तूफानी तेजी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि टैरिफ पर उनके फैसले से अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी रही। लेकिन ऐसा नही है कि संकट खत्म हो गया है। अब भी कई सेक्टर्स हैं जहां सफाई अब भी नहीं आई है। ऐसे कौन से सेक्टर हैं आइए डालते है एक नजर
इन सेक्टर पर अभी भी लटकी है तलवार
कनाडा, मैक्सिको से ऑटो इंपोर्ट पर अभी भी 25% टैरिफ लागू रहेगा। ट्रंप नॉन USMCA इंपोर्ट टैरिफ पर कोई सफाई नहीं है। US में स्टील, एल्युमीनियम इंपोर्ट पर 25% टैरिफ जारी रहेगा। फार्मा, सेमीकंडक्टर्स पर टैरिफ की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। US में चीन के इंपोर्ट पर सबसे अधिक टैरिफ लगेगा।
90 दिन के विराम के बावजूद ग्लोबल ग्रोथ पर असमंजस जारी है। बाजार जानकारों का कहना है कि ग्राहक टैरिफ से बचने के लिए जल्द खरीद करने का प्रयास करेंगे। US के ग्राहक, कंपनियां टैरिफ से बचने के लिए जल्द खरीद करने का प्रयास करेंगे। US में Q2 में जोरदार कंज्यूमर खर्च देखा जा सकता है। इसके बाद US में Q3 में मंदी आ सकती है। वहीं ब्रोकरेजेज के मुताबिक इस साल फेड 100-125 बेसिंस प्वाइंट दरें घटा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।