Stock Market News: फटाफट ये 15 स्टॉक्स जोडे़ं वॉचलिस्ट में; इस हफ्ते डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू की है रिकॉर्ड डेट

Stock Market News: इस हफ्ते स्टॉक मार्केट में काफी हलचल दिखने वाली है क्योंकि 15 स्टॉक्स के खास ऐलानों की रिकॉर्ड डेट है। इन कॉरपोरेट इंवेंट्स में डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू हैं। 24 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह में जिन स्टॉक्स के होल्डर्स को डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू के रूप में तोहफा मिलने वाला है, उनकी लिस्ट और रिकॉर्ड डेट यहां दी रही है?

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म शोल्व्स इंडिया हर शेयर पर 7.5 रुपये का डिविडेंड बांट रही है और इसकी रिकॉर्ड डेट 25 मार्च है।

Stock Market News: इस हफ्ते स्टॉक मार्केट में काफी हलचल दिखने वाली है क्योंकि 15 स्टॉक्स के खास ऐलानों की रिकॉर्ड डेट है। इन कॉरपोरेट इंवेंट्स में डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू हैं। 24 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह में जिन स्टॉक्स के होल्डर्स को डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू के रूप में तोहफा मिलने वाला है, उसमें टीवीएस मोटर कंपनी, आरईसी, मिश्र धातु निगम इत्यादि शामिल हैं। बता दें कि डिविडेंड कंपनी के मुनाफे से शेयरहोल्डर्स को मिलने वाला हिस्सा है तो बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ती है लेकिन शेयर भाव भी उसी हिसाब से एडजस्ट हो जाता है तो ओवरऑल पोर्टफोलियो वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता है। वहीं राइट्स इश्यू की बात करें तो इसके तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स को डिस्काउंट पर शेयरों को खरीदने का मौका मिलता है।

एक्स-डिविडेंड होने वाले स्टॉक्स

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म शोल्व्स इंडिया हर शेयर पर 7.5 रुपये का डिविडेंड बांट रही है और इसकी रिकॉर्ड डेट 25 मार्च है। इसके अलावा मिश्र धातु निगम के 0.75 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 25 मार्च और आरईसी के 3.6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 26 मार्च है। टीवीएस मोटर की बात करें तो यह प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांट रही है और इसके शेयर 26 मार्च को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं कोर इंवेस्टमेंट कंपनी कामा होल्डिंग्स के अंतरिम डिविडेंड पर अभी बोर्ड फैसला तो हो नहीं पाया है और आज बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला होगा लेकिन रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2025 फिक्स की गई है।


ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रा के 1 रुपये, बॉम्बे बुमराह ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के 4 रुपये, नेपरॉल इंवेस्टमेंट्स के 9 रुपये और सुंदरम-क्लेटन के 4.75 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 मार्च फिक्स की गई है। इसके अलावा समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के प्रति शेयर 0.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड और मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया के 0.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 28 मार्च फिक्स की गई है।

Bonus Issue

एन्बी ट्रेड एंड फाइनेंस के शेयरहोल्डर्स को छह शेयरों पर एक शेयर बोनस में मिलेंगे जिसकी रिकॉर्ड डेट 24 मार्च यानी आज ही है। धनलक्ष्मी रोटो स्निपर्स की बात करें तो शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर एक शेयर बोनस में मिलेंगे जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 मार्च है। वहीं केबीसी ग्लोबल के बोर्ड ने भी एक पर एक शेयर बोनस देने को मंजूरी दी है जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 मार्च है।

Rights issue

अब राइट्स इश्यू की बात करें तो बोधि ट्री मल्टीमीडिया शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये के भाव पर 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले फुल्ली पेड-अप 5,55,37,777 शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इश्यू साइज 44.43 करोड़ रुपये है। राइट्स इश्यू के लिए हर नौ शेयर पर 4 इक्विटी रेश्यो के राइट्स का रेश्यो तय किया गया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 24 मार्च यानी आज ही है।

विदेशी निवेशकों को मिलेगी राहत! सेबी के बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।