नवंबर में TVS Motor की बिक्री 2% बढ़ी, Ashok Leyland की सेल्स में आया जबरदस्त उछाल

TVS Motorके टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 12.2 फीसदी की गिरावट आई है और यह पिछले साल के नवंबर महीने के 81,923 यूनिट से घटकर 71,912 यूनिट पर रही है

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 2.77 लाख वाहन बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 2.72 लाख वाहन बेचे थे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    November Auto sales TVS Motor- नवंबर में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 2 फीसदी बढ़ी है। हालांकि नवंबर में कंपनी की सेल्स अनुमान से भी कम रही है। कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 2.77 लाख वाहन बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 2.72 लाख वाहन बेचे थे। नवंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि CNBC-TV18 ने अनुमान लगाया था कि नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 3.06 लाख यूनिट रह सकती है।

    नवंबर 2022 में कंपनी की टू व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 2.63 लाख यूनिट पर रही है जो कि नवंबर 2021 में 2.57 लाख यूनिट पर रही थी।

    कंपनी के ईवी सेगमेंट की बात करें तो नंवबर 2022 में TVS Motor ने सालाना आधार पर 10,056 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 699 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे थे।


    नवंबर 2022 में TVS Motor को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 12.4 फीसदी घटकर 84,134 यूनिट रहा है। जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 96,000 यूनिट एक्सपोर्ट किया था।

    कंपनी के टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 12.2 फीसदी की गिरावट आई है और यह पिछले साल के नवंबर महीने के 81,923 यूनिट से घटकर 71,912 यूनिट पर रही है। जबकि नवंबर 2022 में कंपनी के 3-wheeler सेगमेंट में सालाना आधार पर 9.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 13,481 यूनिट पर रही है । वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने 14,830 थ्री -wheeler वाहनों की बिक्री की थी।

    November Auto sales- 19% घटी बजाज ऑटो की बिक्री, शेयर 2% टूटा, जानिए कैसे रहे Escorts Kubota और VST Tillers के आंकड़े

    Ashok Leyland

    नवंबर 2022 में अशोक लैलेंड की कुल बिक्री में सालाना आधार पर जोरदार बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 14,561 यूनिट बेची है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 10,480 यूनिट रही थी। इस आधार पर देखें तो नवंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 39 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

    नवंबर 2022 में कंपनी की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल सेगमेंट की बिक्री सालाना आधार पर 69 फीसदी की बढ़क के साथ 9,474 यूनिट पर रही है जो कि नवंबर 2021 में 5,608 यूनिट पर रही थी।

    इसी तरह कंपनी की LCV बिक्री में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 5,087 यूनिट पर रही है जबकि इस दौरान घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 46% बढ़कर 13,654 यूनिट पर रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।