November Auto sales- 19% घटी बजाज ऑटो की बिक्री, शेयर 2% टूटा, जानिए कैसे रहे Escorts Kubota और VST Tillers के आंकड़े

कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 3.06 लाख वाहन बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 3.79 लाख वाहन बेचे थे। नवंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 19.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
नवंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 19 फीसदी घटी है। नवंबर में कंपनी की सेल्स अनुमान से भी कम रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    November Auto sales- नवंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 19 फीसदी घटी है। नवंबर में कंपनी की सेल्स अनुमान से भी कम रही है। ऑटो बिक्री के ऐलान के बाद शेयर करीब 2% फिसला है। वहीं एस्कॉर्ट्स की ट्रैक्टर बिक्री करीब 12 फीसदी बढ़ी है।

    कंपनी ने नंवबर 2022 में कुल 3.06 लाख वाहन बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 3.79 लाख वाहन बेचे थे। नवंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 19.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि CNBC-TV18 ने अनुमान लगाया था कि नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 3.42 लाख यूनिट रह सकती है।

    नंवबर 2022 में Bajaj Auto की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1.52 लाख यूनिट रही है जो कि नंवबर 2021 में 1.58 यूनिट रही थी।


    नवंबर 2022 में Bajaj Auto को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 30 फीसदी घटकर 1.53 लाख यूनिट रहा है। जबकि नवंबर 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 2.20 लाख यूनिट पर रहा था।

    नवंबर 2022 में बजाज ऑटो की टू व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 23 फीसदी घटकर 2.62 लाख यूनिट पर रही है जो कि नवंबर 2021 में 3.38 लाख यूनिट पर रही थी।

    हलांकि कंपनी को थ्री व्हीलर सेगमेंट में थोड़ी राहत मिली है। कंपनी ने थ्री व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 40,803 यूनिट से बढ़कर 44,432 यूनिट पर रही है।

    फिलहाल 11.30 बजे के आसपास एनएसई पर Bajaj Auto का शेयर 60.70 रुपये यानी 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 3693 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का हाई 3,744.05 रुपये है जबकि दिन का लो 3,594.35 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,131.75 रुपये है जबकि 52 वीक लो 3,027.05 रुपये है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 339,035 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 104,690 करोड़ रुपये है।

    Escorts Kubota

    नंवबर 2022 में कंपनी ने कुल 7,960 ट्रैक्टर बेचे है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 7,116 ट्रैक्टर बेचे थे। नवंबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

    वहीं नवंबर 2022 में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में सालाना आधार पर 13.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 7,359 यूनिट रही है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 6,492 यूनिट बेची थी।

    हालांकि कंपनी के ट्रैक्टर एक्सपोर्ट्स में सालाना आधार पर 3.7 फीसदी गिरावट देखने को मिली है और यह 601 यूनिट रही है जबकि नवंबर में कंपनी ने 624 यूनिट बेची थी।

    VST Tillers

    नवंबर 2022 में कंपनी की कुल सेल्स में 4.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 2,592 यूनिट पर रही है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल 2,723 यूनिट बेची थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।