Get App

TVS Motor नारायण कार्तिकेयन के टू-व्हीलर स्टार्टअप DriveX में खरीदेगी 48% हिस्सेदारी

DriveX की स्थापना फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने की थी। DriveX टू-व्हीलर मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए लिजिंग , सेलिंग, ट्रेडिंग के कारोबार में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 8:51 PM
TVS Motor  नारायण कार्तिकेयन के टू-व्हीलर स्टार्टअप DriveX में खरीदेगी  48% हिस्सेदारी
टीवीएस मोटर्स का कहना है कि अधिग्रहण की यह प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 तक पूरी हो जाने की संभावना है।

टीवीएस मोटर्स ने बुधवार को बताया है कि वह नारायण कार्तिकेयन (Narain Karthikeyan) के टू-व्हीलर स्टार्टअप DriveX में 48 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 85 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बताया है कि वह प्राइमरी और सेक्रेंडरी इन्वेस्टमेंट के जरिए NKars मोबिलिटी मिलेनियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (NMMSPL) में 48.27 फीसदी का अधिग्रहण करेगी। बता दें कि NMMSPL, DriveX ब्रांड नाम से कारोबार करती है।

DriveX की स्थापना फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने की थी। DriveX टू-व्हीलर मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए लिजिंग , सेलिंग, ट्रेडिंग के कारोबार में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें