Stock To Buy:बाजार में बुल्स का जोश HIGH पर है। निफ्टी 25900 के पार निकलकर नए शिखर पर पहुंचा है। भारती एयरटेल, HDFC बैंक, SBI और M&M ने जोश भरा है। सेंसेक्स और मिडकैप भी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहे है। सभी सेक्टर हरे निशान में कामकाज कर रहा है। सरकारी बैंकों कंपनियों में आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिली। करीब डेढ़ परसेंट इंडेक्स चढ़ा है। SBI, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा डेढ़ से दो परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही ऑटो और फार्मा में भी रौनक देखने को मिल रहा है। इस बीच औरंगाबाद यूनिट को US FDA से क्लीन चिट मिलने से ग्लेनमार्क फार्मा में उछाल आया है। शेयर 7% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। 9 से 20 सितंबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
