ULTRATECH CEMENT Q2:अल्ट्राटेक सीमेंट ने 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इन नतीजों के मुताबिक दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1,313.5 करोड़ रुपए रहा। जबकि इसके 1,342 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1166.4 करोड़ रुपए रहा था।
