इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (ICL) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का 3,142 करोड़ रुपये का ओपन ऑफर 19 सितंबर को खुल सकता है। इसके 3 अक्टूबर को बंद होने का अनुमान है। शेयर बाजारों को सौंपे गए ऑफर के ड्राफ्ट में कहा गया है कि आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने 390 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ICL के 8.05 करोड़ शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया है। यह ऑफर प्राइस, बीएसई पर ICL के 366.90 रुपये के 9 अगस्त को बंद भाव से 6.3 प्रतिशत अधिक है।
