क्या इंडिया सीमेंट्स का होस्टाइल टेकओवर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है अल्ट्राटेक सीमेंट?

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा इंडिया सीमेंट्स में 23 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के ऐलान के बाद से संभावित होस्टाइल टेकओवर को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं। दक्षिण भारत की इस सीमेंट कंपनी के शेयरों का अधिग्रहण करने से इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। दरअसल, कंपनी के मालिक एन श्रीनिवासन और अन्य प्रमोटर ग्रुप के अन्य सदस्यों की हिस्सेदारी सिर्फ 28.42 पर्सेंट है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
होस्टाइल टेकओवर तब होता है कि अधिग्रहण करने वाली कंपनी दूसरी कंपनी के मैनेजमेंट की मर्जी के खिलाफ उसे कंट्रोल करने की कोशिश करती है।

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा इंडिया सीमेंट्स में 23 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के ऐलान के बाद से संभावित होस्टाइल टेकओवर को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं। दक्षिण भारत की इस सीमेंट कंपनी के शेयरों का अधिग्रहण करने से इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। दरअसल, कंपनी के मालिक एन श्रीनिवासन और अन्य प्रमोटर ग्रुप के अन्य सदस्यों की हिस्सेदारी सिर्फ 28.42 पर्सेंट है।

स्टेक और खिलाड़ी

अल्ट्राटेक (UltraTech) सीमेंट भारत की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी है। कुमार मंगलम बिड़ला की अगुवाई वाली कंपनी के इस कदम का मकसद बाजार में अपना दबदबा कायम रखना है। दूसरी तरफ, इंडिया सीमेंट्स की हिस्सेदारी खरीदने से किसी भी पोर्टफोलियो को काफी मजबूती मिल सकती है। श्रीनिवासन भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी अहम शख्सियत हैं। फिलहाल, वह इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी में उनका स्टेक 29 पर्सेंट से कम है, लिहाजा उनकी पकड़ कमजोर है। अल्ट्राटेक द्वारा 23 पर्सेंट स्टेक हासिल करने से कंपनी पर नियंत्रण के संघर्ष तेज हो सकता है।


अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट्स में बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान ऐसे वक्त में किया है, जब सीमेंट इंडस्ट्री में इसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी अदाणी ग्रुप अधिग्रहण को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। अदाणी ग्रुप ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि वह 10,000 करोड़ से भी ज्यादा में पन्ना सीमेंट्स (Penna Cements) का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने पिछले साल सांघी सीमेंट्स में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने 2004 में L&T से अल्ट्राटेक का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण के बाद ग्रुप देश की सबसे बड़ी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बन गया था। जानकारों का मानना है कि अल्ट्राटेक के इस कदम का मकसद अपने किसी भी प्रतिद्वंद्वी को इंडिया सीमेंट्स के अधिग्रहण से रोकना है।

होस्टाइल टेकओवर: क्या है वास्तविक संभावना?

होस्टाइल टेकओवर तब होता है कि अधिग्रहण करने वाली कंपनी दूसरी कंपनी के मैनेजमेंट की मर्जी के खिलाफ उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर सकता है। अल्ट्राटेक और श्रीनिवासन के बीच स्टेक का अंतर काफी कम है, लिहाजा अल्ट्राटेक द्वारा ऐसा करने की संभावना दिख रही है। अगर अल्ट्राटेक अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाने का फैसला करती है, तो यह श्रीनिवासन के कंट्रोल को चुनौती दे सकती है और मैनेजमेंट में बदलाव की कोशिश कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।