Ultratech News: अल्ट्राटेक बनी यूएई में लिस्टेड कंपनी की मालकिन, अब ये है प्लान

अल्ट्राटेक सीमेंट ने अप्रैल में ऐलान किया था कि यह यूएई की रास अल खैमह कंपनी फॉर व्हाइट कंपनी (Ras Al Khaimah Company for White Cement-RAKWCT) में हिस्सेदारी बढ़ाएगी। अब अल्ट्राटेक की मिडिल ईस्ट सब्सिडियरी UCMEIL ने इसमें हिस्सेदारी बढ़ाकर 54.39 फीसदी कर ली है। चेक करें कि कंपनी का आगे का क्या प्लान है और अब किस कंपनी को खरीदने वाली है?

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
UltraTech ने यूएई कंपनी को सब्सिडियरी बना लिया है। इस सौदे के बारे में कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया था।

सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट की एक और सब्सिडियिरी बन गई है। यह काम इसकी मिडिल ईस्ट सब्सिडियरी UCMEIL के जरिए हुआ है। UCMEIL ने यूएई की रास अल खैमह कंपनी फॉर व्हाइट कंपनी (Ras Al Khaimah Company for White Cement-RAKWCT) में 25 हिस्सेदारी और खरीद ली है। इस खरीदारी के बाद यूएई कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 54.39 फीसदी हो गई। इससे यह सब्सिडियरी बन गई है। अल्ट्राटेक ने 10 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

हालांकि इस खरीदारी का शेयरों पर पॉजिटिव असर नहीं दिखा और कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के झटके में यह भी फिसल गया। फिलहाल BSE पर यह 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 11547.80 रुपये पर है। इंट्रा-डे में यह 11530.00 रुपये तक टूट गया था। पिछले साल 16 अगस्त 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 7,940.55 रुपये और इस महीने की शुरुआत में 2 जुलाई 2024 को यह 12,078.15 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर था।

UltraTech ने अप्रैल में ही योजना का कर दिया था खुलासा


अल्ट्राटेक ने यूएई कंपनी को सब्सिडियरी बना लिया है। इस सौदे के लिए बेकर मैकेंजी ने लीगल एडवाइजर और अबू धाबी कॉमर्शियल बैंक ने मैनेजर के रूप में काम किया। इस सौदे के बारे में कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया था। अल्ट्राटेक ने अप्रैल में ऐलान किया था कि इसकी मिडिल ईस्ट सब्सिडियरी यूएई कंपनी की 29.39 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है। RAKWCT अबूधाबी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है।

अब Orient Cement पर है नजर

कुमार मंगलम बिड़ला (KM Birla) की अल्ट्राटेक सीमेंट ने यूएई की कंपनी को सब्सिडियिरी बना लिया है। अब इसकी नजरे ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) पर है जो सीके बिड़ला के पास है। इस सौदे के लिए अल्ट्राटेक ने बातचीत भी शुरू कर दिया है। करीब दो हफ्ते पहले कंपनी ने घाटे में चल रही दक्षिण भारत की दिग्गज सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट में 23 फीसदी हिस्सेदारी 1885 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। केएम बिड़ला ने पहले ही दो से तीन साल में कंपनी उत्पादन क्षमता सालाना 20 करोड़ टन बढ़ाने की योजना का ऐलान कर दिया है।

Ambey Lab IPO Listing: 25% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, अंबे लैब के शेयरों की धांसू लिस्टिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।