Union Bank Q3: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सालाना आधार पर बैंक का मुनाफा 1085 करोड़ रुपये से बढ़कर 2245 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं बैंक के ब्याज आय में भी बढ़त देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 8628.1 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 20.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 7174.4 करोड़ रुपए रही थी।
