नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) पर यूनीक ट्रेडिंग अकाउंट्स या यूनीक क्लाइंट कोड (UCCs) की संख्या जून 2026 में 26 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। एक्सचेंज ने कहा कि पिछले एक साल के अंदर 4.3 करोड़ से ज्यादा इन्वेस्टर अकाउंट्स जुड़े। वहीं हाल ही में जुड़े 1 करोड़ अकाउंट्स 4 महीने से भी कम समय में बने। एक्सचेंज ने बताया कि ट्रेडिंग अकाउंट्स की संख्या यूनीक इनवेस्टर्स की संख्या से ज्यादा है क्योंकि एक इनवेस्टर अलग-अलग ब्रोकर्स के साथ कई ट्रेडिंग अकाउंट्स रख सकता है।
