Top Bullish Stocks:अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर कामकाज कर रहा है। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। निफ्टी नए शिखर पर है और यह पहली बार 25,650 के पार निकला है। सेंसेक्स नए शिखर पर है और पहली बार 84,100 के पार निकला है। निफ्टी बैंक ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज रिकवरी का मूड नजर आ रहा है।बोनस शेयर के एलान से RITES 7 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। इधर FUND RAISING की खबरों से मैनकाइंड फार्मा लाइफ हाई पर पहुंचा है। जोमैटो भी 3 परसेंट की तेजी के साथ शिखर पर पहुंचा है। इस बीच सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी आई है।
ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Oberoi Realty : प्रकाश गाबा Oberoi Realty के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1820 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Dabur -मानस जयसवाल Dabur के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 658 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 679 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Maruti Suzkui- राजेश सातपुते Maruti के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 12250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 12700 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
ICICI लोंबार्ड- प्रशांत सावंत ICICI लोंबार्ड के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2160 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2280 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
United Breweries-शिल्पा रावत United Breweries के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2095 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2230 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।