यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर 5% भागे, कंपनी ने तेलंगाना बेवरेजेज कॉर्प को बीयर की आपूर्ति फिर से शुरू की

United Breweries share price : तेलंगाना से कंपनी को 15-17 फीसदी वॉल्यूम मिलते हैं। अब बकाए के भुगतान और प्राइस बढ़ोतरी पर नजर होगी। तेलंगाना में कंपनी को EBITDA घाटा हुआ है। कंपनी पर तेलंगाना सरकार का 700 करोड़ रुपए बकाया है

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 3:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टॉक 1 हफ्ते में करीब 6 फीसदी और 1 महीने में 1.75 फीसदी भागा है। 3 महीनों में शेयर में 4.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है

United Breweries news : बाजार के फोकस में आज यूनाइटेड ब्रुवरीज का शेयर है। शेयर में आज करीब 6 फीसदी की तेजी है। क्या हुआ है शेयर में इस पर नजर डालें तो कंपनी ने TGBCL (Telangana Beverages Corporation Ltd) को बीयर सप्लाई शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि TGBCL के साथ बातचीत साकारात्मक रही है। कंपनी को प्राइसिंग मामला सुलझाने का भरोसा दिया गया है। TGBCL ने समयसीमा में बकाए के भुगतान का भरोसा दिया है। कंपनी की तरफ से 8 जनवरी से TGBCL की बीयर सप्लाई रोकी गई थी। सप्लाई शुरू होने से यूनाइटेड ब्रुवरीज के वॉल्यूम में उछाल संभव है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा "उपभोक्ताओं, श्रमिकों और हितधारकों के हित में लिया गया एक अंतरिम निर्णय" है। "हम टीजीबीसीएल के साथ बातचीत कर रहे हैं, और ये रचनात्मक बातचीत रही है। टीजीबीसीएल ने हमें समयबद्ध तरीके से मूल्य निर्धारण और बकाया भुगतानों पर हमारे मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया है। जब तक हमें अधिक जानकारी,आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हमने फिलहाल टीजीबीसीएल को अपनी आपूर्ति फिर से शुरू करने का फैसला किया है,"

बता दें कि तेलंगाना से कंपनी को 15-17 फीसदी वॉल्यूम मिलते हैं। अब बकाए के भुगतान और प्राइस बढ़ोतरी पर नजर होगी। तेलंगाना में कंपनी को EBITDA घाटा हुआ है। कंपनी पर तेलंगाना सरकार का 700 करोड़ रुपए बकाया है।


22800-23200 के बीच कंसोलीडेट होकर ऊपर की तरफ रुख करेगा निफ्टी, किसी बड़े करेक्शन की संभावना नहीं -देवेन चोकसी

तेलंगाना में महंगी होगी बीयर?

सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना सरकार ने कंपनी को दाम बढ़ने का भरोसा दिया है। सरकार ने 30-45 दिन में दाम बढ़ाने का भरोसा दिया है। सरकार 12-13 महीने में किश्तों में बकाए का भुगतान करेगी।

यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर 3.15 बजे के आसपास 109.95 रुपए यानी 5.63 फीसदी की बढ़त के साथ 2060 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका इंट्राडे हाई 2,075 रुपए है। स्टॉक का दिन का लो 1,951.55 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 906,101 शेयर और मार्केट कैप 54,474 करोड़ रुपए है।

स्टॉक 1 हफ्ते में करीब 6 फीसदी और 1 महीने में 1.75 फीसदी भागा है। 3 महीनों में शेयर में 4.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में ये शेयर 11.89 फीसदी भागा है। जबकि, 3 साल में इसमें 28.57 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।