Get App

यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर 5% भागे, कंपनी ने तेलंगाना बेवरेजेज कॉर्प को बीयर की आपूर्ति फिर से शुरू की

United Breweries share price : तेलंगाना से कंपनी को 15-17 फीसदी वॉल्यूम मिलते हैं। अब बकाए के भुगतान और प्राइस बढ़ोतरी पर नजर होगी। तेलंगाना में कंपनी को EBITDA घाटा हुआ है। कंपनी पर तेलंगाना सरकार का 700 करोड़ रुपए बकाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 3:53 PM
यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर 5% भागे, कंपनी ने तेलंगाना बेवरेजेज कॉर्प को बीयर की आपूर्ति फिर से शुरू की
स्टॉक 1 हफ्ते में करीब 6 फीसदी और 1 महीने में 1.75 फीसदी भागा है। 3 महीनों में शेयर में 4.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है

United Breweries news : बाजार के फोकस में आज यूनाइटेड ब्रुवरीज का शेयर है। शेयर में आज करीब 6 फीसदी की तेजी है। क्या हुआ है शेयर में इस पर नजर डालें तो कंपनी ने TGBCL (Telangana Beverages Corporation Ltd) को बीयर सप्लाई शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि TGBCL के साथ बातचीत साकारात्मक रही है। कंपनी को प्राइसिंग मामला सुलझाने का भरोसा दिया गया है। TGBCL ने समयसीमा में बकाए के भुगतान का भरोसा दिया है। कंपनी की तरफ से 8 जनवरी से TGBCL की बीयर सप्लाई रोकी गई थी। सप्लाई शुरू होने से यूनाइटेड ब्रुवरीज के वॉल्यूम में उछाल संभव है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा "उपभोक्ताओं, श्रमिकों और हितधारकों के हित में लिया गया एक अंतरिम निर्णय" है। "हम टीजीबीसीएल के साथ बातचीत कर रहे हैं, और ये रचनात्मक बातचीत रही है। टीजीबीसीएल ने हमें समयबद्ध तरीके से मूल्य निर्धारण और बकाया भुगतानों पर हमारे मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया है। जब तक हमें अधिक जानकारी,आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हमने फिलहाल टीजीबीसीएल को अपनी आपूर्ति फिर से शुरू करने का फैसला किया है,"

बता दें कि तेलंगाना से कंपनी को 15-17 फीसदी वॉल्यूम मिलते हैं। अब बकाए के भुगतान और प्राइस बढ़ोतरी पर नजर होगी। तेलंगाना में कंपनी को EBITDA घाटा हुआ है। कंपनी पर तेलंगाना सरकार का 700 करोड़ रुपए बकाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें