Spotlight Stocks: बाजार की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई लेकिन कारोबारी सत्र के थोड़ी ही देर बाद बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए। हालांकि मिड-स्मॉलकैप शेयर रिकॉर्ड हाई पर कारोबार करते नजर आए। LTIMindtree, M&M, Titan Company, IndusInd Bank, Tata Motors निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं HCL Tech, Bajaj Finserv, Hero MotoCorp, Tata Steel और ONGC निफ्टी के टॉप लूजर हैं। से में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल यूनाइटेड स्पिरिट्स और वोल्टास के शेयरों पर दांव लगा रहे है। आइए डालते है उनपर एक नजर।
अनुज सिंघल को Spotlight Stocks के तौर पर आज यूनाइडेट स्पिरिट्स का स्टॉक काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि शेयर में शानदार मोमेंटम देखने को मिला। जब से स्टॉक ने 1000 रुपये के लेवल को पार किया है तब से इसमें तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में पिछले तीन महीनों से तेजी का मूड बना हुआ है और यह 17 साल का राइजिंग चैनल को पार कर रहा है। अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। अनुज का कहना है कि कर्नाटक में एक्साइज ड्यूटी स्लैब में कटौती इस स्टॉक के लिए पॉजिटिव है।
अनुज ने दूसरे Spotlight Stocks के तौर पर टाटा ग्रुप की कंपनी वेदांता को चुना है। उनका कहना है कि आज कल टाटा ग्रुप की कंपनियों का समय अच्छा चल रहा है। वेदांता के शेयर में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। स्टॉक ने करीब 3 साल का चैनल पार हुआ और इसका भाव नए शिखर पर पहुंचा है। स्टॉक में अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। 7 सत्रों से सिर्फ लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।