Get App

TBO Tek और Awfis Space के IPO को सेबी ने दी मंजूरी, मिलेगा निवेश का शानदार मौका

Upcoming IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने टीबीओ टेक लिमिटेड (TBO Tek Ltd) और ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड (Awfis Space Solutions Ltd) को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है। TBO टेक, एक ऑनलाइन ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसने नवंबर 2023 में सेबी के पास IPO के लिए आवेदन जमा कराए थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 12:22 PM
TBO Tek और Awfis Space के IPO को सेबी ने दी मंजूरी, मिलेगा निवेश का शानदार मौका
Awfis Space Solutions के IPO में 160 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे

Upcoming IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने टीबीओ टेक लिमिटेड (TBO Tek Ltd) और ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड (Awfis Space Solutions Ltd) को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है। TBO टेक, एक ऑनलाइन ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसने नवंबर 2023 में सेबी के पास IPO के लिए आवेदन जमा कराए थे। वहीं ऑफिस-शेयररिंग स्टार्टअप, ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने दिसंबर 2023 में IPO के लिए आवेदन जमा कराए थे। TBO टेक के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

वहीं कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों की ओर से 1.56 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बिक्री के लिए रखा जाएगा। OFS के तहत शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में कंपनी के प्रमोटर भटनागर, मनीष ढींगरा, एलएपी ट्रैवल, और निवेशक TBO कोरिया व ऑगस्टा TBO शामिल हैं।

टीबीओ 100 से अधिक देशों में 147,000 से अधिक बायर्स (ट्रैवल एजेंसियों) और सप्लायर्स (होटल, एयरलाइंस, कार किराए पर लेने और क्रूज) को जोड़ती है। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी यूरोप और नार्थ अमेरिका जैसे मैच्योर मार्केट्स में नए ग्राहक हासिल करने और अपने प्लेटफॉर्म्स को विकसित करने में करेगी। इस IPO की बुक-रनिंग लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया), जेएम फाइनेंशियल और जेफरीज इंडिया शामिल है। वहीं केफिन टेक्नोलॉजी इस इश्यू की रजिस्ट्रार है।

Awfis Space Solutions IPO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें