Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

UPL पर शिल्पा राऊत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12/19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 12:00 PM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Sagar Cements पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से 226 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में मिडकैप की पार्टी जारी है। इंडेक्स लगातार 5वें दिन रिकॉर्ड हाई पर पहुंच कर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 300 प्वाइंट ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी 18800 की तरफ जाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए शिल्पा राऊत ने यूपीएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने बिड़लासॉफ्ट में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रशांत सावंत ने वॉकहार्ट पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने सागर सीमेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः UPL

शिल्पा राऊत ने UPL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12/19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Birlasoft

चंदन तापड़िया ने Birlasoft पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Birlasoft में 345 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 335 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें