Get App

US India trade deal : इंडिया-यूएस ट्रेड डील से दूर हुई अनिश्चितता, फिर से भारत की तरफ रुख कर सकते हैं विदेशी निवेशक

US India trade deal impact : पाइनट्री मैक्रो के फाउंडर रितेश जैन का कहना है कि US टैरिफ डील से रुपये में स्थिरता आ सकती है और ग्लोबल कैपिटल फ्लो भारत के मार्केट आउटलुक को नया रूप दे सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 11:35 AM
US India trade deal : इंडिया-यूएस ट्रेड डील से दूर हुई अनिश्चितता, फिर से भारत की तरफ रुख कर सकते हैं विदेशी निवेशक
US India trade deal : रितेश जैन ने कहा कि एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टर्स में सबसे पहले रिकवरी होने की संभावना है। इनमें से कई स्टॉक्स लगातार गिर रहे थे

US India trade deal impact : पिछले एक साल से भारतीय बाज़ार विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टैरिफ की अनिश्चितता, करेंसी में उतार-चढ़ाव और कमजोर विदेशी निवेश से निवेशकों का भरोसा टूटा हुआ है। ऐसे में निवेशक बेसब्री से बदलाव के संकेतों का इंतज़ार कर रहे हैं। ये बातें मनीकंट्रोल से हुई एक खास बातचीत में अमेरिका स्थित पाइनट्री मैक्रो के फाउंडर रितेश जैन ने कही हैं। उनका कहना है कि US टैरिफ डील से रुपये में स्थिरता आ सकती है और ग्लोबल कैपिटल फ्लो भारत के मार्केट आउटलुक को नया रूप दे सकता है।

क्या US ट्रेड डील विदेशी निवेशकों को भारत की ओर वापस लाएगी?

पिछले एक साल से भारतीय इक्विटीज़ को लेकर काफी निराशा थी। भारत ने ग्लोबल रैली में ठीक से हिस्सा नहीं लिया और विदेशी निवेशकों का पैसा घरेलू बाज़ारों से लगातार बाहर जाता रहा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश फिर से भारत की ओर वापसी कर सकते हैं। EU डील के बाद से ही सेंटीमेंट में सुधार होना शुरू हो गया था। लेकिन ध्यान रखें कि US भारत का सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। बाज़ारों को अनिश्चितता पसंद नहीं है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता दूर हुई है। अनिश्चितता के खत्म होने से मार्केट सेंटीमेंट में उछाल आएगा।

यह भी मायने रखता है कि भारत ने यह डील ज़्यादातर अपनी शर्तों पर हासिल की है। इस बात का पूरा भरोसा है कि सरकार ने कृषि आयात जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कोई समझौता नहीं किया है। NRI लोगों के लिए भी, भारतीय एसेट्स अब आकर्षक लग रहे हैं। इस समय इक्विटीज़ सस्ती हैं और रुपया कमज़ोर है। ऐसे में विदेश में रहने वाले भारतीयों को भारतीय बाजार में वापस आकर अच्छे भाव में खरीदारी करने का मौका नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें